गार्ड का बेटा बना क्रिकेटर, धोनी-रोहित का चहेता, वॉर्न ने कहा- 'रॉक स्टार'

2 years ago 7
ARTICLE AD
महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने उनको 'रॉक स्‍टार' का संबोधन दिया था जबकि एमएस धोनी उन्‍हें 'सर जडेजा' कहते हैं. इसके पीछे वजह भी है, गुजरात के रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ऐसे खिलाड़ी है जो न केवल अपनी बैटिंग और बॉलिंग बल्कि फील्डिंग से भी किसी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. जडेजा का अंदाज, टीम इंडिया के अन्‍य साथी प्‍लेयर्स से अलग है. जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी लक्‍जरी कारों और ब्रांडेड वॉचेज के दीवाने हैं, वहीं जडेजा को घुड़सवारी पसंद है. शतक या अर्धशतक बनाने के बाद तलवार की स्‍टाइल में बल्‍ले को घुमाना उनका 'सिग्‍नेचर स्‍टाइल' बन चुका है.
Read Entire Article