RCB vs GT Moments and Records: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया. गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 19.2 ओवर में 155 रन पर समेट दिया था. इसके बाद मेजबान टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 39 रन और राहुल तेवतिया ने अंत में नाबाद 27 रन बनाए. चलिए इस मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं...