IND vs SL Test Series Live Streaming: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पिछड़ने के बाद दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम हो चुकी है. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में जहां भारतीय पेस अटैक की कमान मोहम्मद सिराज संभालेंगे, वहीं गॉल की टर्निंग पिच पर तीन स्पिनरों के उतरने की संभावना है. श्रीलंका भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टॉप-2 की रेस में बने रहने उतरेगा.