भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का मानना है कि वर्ल्डकप 2023 के दौररन कप्तानी का दबाव बाबर पर भारी पड़ा. उन्होंने कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद अब बाबर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा. बाबर को कुछ भी साबित नहीं करना है, उनमें पाकिस्तान का सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ बैटर बनने के सभी गुण हैं.