Devdutt Padikkal sealed number 3 spot: श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच से लेकर गॉल और कोलंबो टेस्ट तक शतकों की हैट्रिक लगाकर देवदत्त पडिक्कल ने भारतीय टेस्ट टीम में नंबर-3 का स्थान पूरी तरह सुरक्षित कर लिया है. विदेशी धरती पर बैक-टू-बैक शतक जड़कर उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018/19 के दौरान चेतेश्वर पुजारा के ऐतिहासिक प्रदर्शन की यादें ताजा कर दी हैं. शुरुआती जीवनदानों का पूरा फायदा उठाते हुए इस युवा बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक फॉर्म से श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी.