चेन्नई हारी लेकिन सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी से ध्वस्त कर दिया रिकॉर्ड
6 months ago
19
ARTICLE AD
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ 30 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे यहां से सरफराज ने स्कोर को बिना विकेट गंवाए 77 तक पहुंचाया. इस दौरान सिर्फ 19 गेंद का सामना किया. उनकी इस पारी के साथ आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड भी बना. वह आईपीएल में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए पहले छह ओवरों के भीतर अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.