इस बार बेहतर रैंकिंग के साथ टूर्नामेंट में खेलने पहुंची टीमों को नीचली टीमों ने धो डाला है. अब तक इस विश्व कप में काफी उलटफेर देखने को मिल चुके हैं. इसी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि इस बार फिर से 2003 के वर्ल्ड कप का चमत्कार देखने को मिल सकता है. अगर आप समझ नहीं पा रहे तो बता दें कि केन्या की टीम ने 20 साल पहले सेमीफाइनल में पहुंचकर सबको चौंकाया था.