जब अनुष्का के कहने पर विराट कोहली ने लिया अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला, बदली गई जिंदगी

4 weeks ago 5
ARTICLE AD
How Non Veg Lover Virat Kohli Turned Vegan: साल 2020 में एक मशहूर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने दिल खोलकर स्वीकार किया था कि अनुष्का शर्मा ने उनके जीवन को एक नया नजरिया दिया है. विराट ने कहा था, 'अनुष्का से मिलने से पहले मैं बहुत समझदार या संतुलित इंसान नहीं था. उन्होंने मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं.' अनुष्का से प्रेरित होकर ही विराट ने अपने जीवन का एक अहम फैसला लेते हुए हमेशा के लिए नॉन वेज छोड़ा. अनुष्का खुद साल 2015 से शाकाहारी जीवनशैली अपना चुकी थीं. जब विराट ने जानवरों के प्रति अनुष्का का प्यार और करुणा देखी, तो उनका दिल भी पिघल गया. अनुष्का के इसी प्रभाव के कारण विराट ने फैसला किया कि वे अब कभी मीट को हाथ नहीं लगाएंगे.
Read Entire Article