यह किस्सा 1982 में भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट का है. इयान बोथम ने रवि शास्त्री की गेंद पर जोरदार ड्राइव खेली. सिली पॉइंट पर खड़े भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को गेंद संभालने का मौका नहीं मिला और गेंद उनकी बाईं टांग पर जा लगी. चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी टिबिया में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. इसके बाद जो हुआ उसने इस टेस्ट मैच को यादगार बना दिया.