IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई अलग अलग कप्तानों ने की थी. टी20 में जहां सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान थे वहीं वनडे में केएल राहुल ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी. अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होने जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या टी20 और वनडे की तरह टेस्ट में भी टीम इंडिया का कप्तान बदल जाएगा.