बाबर के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट जगत में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.जहां इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह ने मौजूदा क्रिकेटरों ने बाबर को टीम के लिए प्रेरणा और हमेशा प्लेयर्स के साथ खड़ा रहने वाला बताते हुए उनके नेतृत्व को सराहा है,वहीं इसी टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. इस बीच, दो पूर्व सहयोगियों ने बाबर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि वे मुल्क की टी20I टीम में जगह का हकदार नहीं हैं.