Ind vs Afg 1st t20 इस सीरीज का इंतजार काफी वक्त से किया जा रहा था क्योंकि यह टी20 विश्व कप से पहले भारत के लिए इस फॉर्मेट की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज होने वाली है. कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस के वक्त जो प्लेइंग इलेवन उन्होंने बताई वो चौंकाने वाली थी क्योंकि इसमें अनुभवी विकेटकीपर का नाम नहीं था.