IND vs AUS 3rd T20 Live Score And Updates: भारतीय क्रिकेट टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत पर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैच अपने नाम कर लिए. भारतीय टीम की नजर गुवाहाटी टी20 जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने पहला टी20 आखिरी गेंद पर जीता था वहीं दूसरे टी20 में उसने कंगारुओं को 44 रन से मात दी थी.