India vs Pakistan World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मुकाबले में बांग्लदेश ने श्रीलंका को हराया. इसी के साथ श्रीलंका वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है. बांग्लादेश और इंग्लैंड पहले ही बाहर हो चुके हैं. भारत और साउथ अफ्रीका ने नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है. 5 टीमें अभी भी सेमीफाइनल की रेस में हैं. रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम टेबल में नंबर-1 पर रहेगी. लेकिन खास कारणों से मैच के वेन्यू में बदलाव हो सकता है.