IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें 10 दिसंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी. टीम इंडिया टी20 सीरीज के बाद 3 वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टी20 में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के पास रहेगी वहीं वनडे में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में आ जाएगी.