Five cricketers who hit 6 fours in an over in test : क्रिकेट में एक ओवर में छह चौके या छह छक्के कभी-कभी ही देखने को मिलती है. वनडे और टी20 फॉर्मेट के आने के कारण अब भले ही ऐसा कारनामा ज्यादा देखने को मिलने लगा है लेकिन टेस्ट क्रिकेट के अब तक के 146 साल के इतिहास में छह बैटर ही एक ओवर में छह चौके लगाने में कामयाब हो सके हैं.भारत के एक बल्लेबाज के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले यह कमाल किया था. उन्होंने 1982 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बॉब विलिस के एक ओवर में छह चौके लगाए थे.