10 batsman Most Test runs: क्रिकेट के सबसे चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट में रन बनाना किसी भी बल्लेबाज की असली परीक्षा होती है. इस ऐतिहासिक लिस्ट में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि इंग्लैंड के स्टार जो रूट दूसरे स्थान पर हैं. रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों ने भी अपने शानदार करियर के दौरान लंबे समय तक मैदान पर टिककर रनों के बड़े पहाड़ खड़े किए हैं और टेस्ट इतिहास में दर्ज हो गए हैं.