Most runs in an innings by 5 nightwatchman: टेस्ट क्रिकेट में नाइटवॉचमैन का काम दिन का खेल खत्म होने से पहले क्रीज पर टिककर अपने मुख्य बल्लेबाजों का विकेट बचाना होता है. लेकिन कभी-कभी यही निचले क्रम के बल्लेबाज बल्ला चलाकर इतिहास रच देते हैं. ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक बनाकर नाइटवॉचमैन के रूप में सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड कायम किया जो अटूट है. उनके अलावा मार्क बाउचर, टोनी मान और भारत के सैयद किरमानी जैसे खिलाड़ियों ने भी नाइटवॉचमैन की भूमिका निभाते हुए शतक ठोके हैं.