5 wicket keeper most hundred in test: टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका सबसे चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने स्टंप्स के पीछे जिम्मेदारी संभालने के साथ बल्ले से भी इतिहास रचा. एडम गिलक्रिस्ट सर्वाधिक शतकों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उनके बाद जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर का नाम आता है. इंग्लैंड के लेस्ली एम्स और भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज बल्लेबाज ऋषभ पंत के एक सामन शतक हैं, जबकि एबी डिविलियर्स ने केवल 24 टेस्ट में रिकॉर्ड शतक बनाकर अपनी क्लास साबित की.