unique cricket record: टेस्ट क्रिकेट में मैच की पहली गेंद पर विकेट दुनिया के कई गेंदबाजों ने झटका है, लेकिन सीरीज की पहली गेंद पर ये कारनामा बेहद चुनिंदा बॉलर्स के नाम दर्ज है. दुनिया में सिर्फ 11 ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है. इनमें एक भारतीय दिग्गज भी शामिल है. दरअसल, यह नाम और कोई नहीं, बल्कि कपिल देव हैं. कपिल देव इस कारनामे को अंजाम देने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज थे. 1992 में उन्होंने ऐसा किया.