Vaibhav Sooryavanshi high expectations: वैभव सूर्यवंशी जैसे विलक्षण युवा क्रिकेटर पर शुरुआती दौर में ही अत्यधिक उम्मीदों और आलोचनाओं का दबाव डालना उनकी प्रतिभा के विकास में बड़ी बाधा है. न्यूजीलैंड दौरे के पहले मैच के बाद ही एक्सपर्ट की ओर से उनकी आलोचना शुरू करना गलत है. चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को समझना चाहिए कि ऐसी असाधारण प्रतिभा आसानी से नहीं मिलती. इसलिए उनके साथ कोई जिद या जल्दबाजी न करते हुए, उन्हें समय, धैर्य और सही मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए ताकि वे बिना दबाव के अपने स्वाभाविक खेल से आगे बढ़ सकें.