IND vs ENG: भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 207 रन बना लिए हैं. मेहमान इंग्लैंड मेजबान भारत की पहली पारी में बनाए गए कुल रन संख्या से अभी भी 238 रन पीछे है. हालांकि इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 'बैजबॉल' रणनीति के तहत रन बनाए. इंग्लैंड ने 35 ओवर में 200 से ज्यादा रन बनाए. अश्विन ने क्राउली को आउट कर टेस्ट में 500 विकेट पूरे किए.