डे नाइट टेस्ट में रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया

1 year ago 21
ARTICLE AD
India vs Australia 2nd Test Live Score And Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में आमने सामने हैं. यह टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत जीत से की है. टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की इस टेस्ट में वापसी होगी. रोहित पर्थ टेस्ट में नहीं खेल पाए थे जबकि गिल चोट की वजह से बाहर थे.अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद रोहित देर से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. गिल अंगूठे की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं. भारतीय टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. भारत ने बुमराह की कप्तानी में पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट 295 रन से जीता था. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना प्लेइंग इलेवन एक दिन पहले ही घोषित कर चुकी है. जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड आज खेल रहे हैं. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है.
Read Entire Article