Don Bradman 5 records: 27 अगस्त 1908 को जन्मे सर डॉन ब्रैडमैन के क्रिकेट रिकॉर्ड्स आज भी अजेय हैं. 99.94 का अकल्पनीय टेस्ट औसत, एक सीरीज में सबसे अधिक 974 रन, 12 दोहरे शतक, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन और एक दिन में तिहरा शतक बनाने का कारनामा उनके अद्वितीय दबदबे की गवाही देता है. आंकड़े बताते हैं कि ब्रैडमैन का युग क्रिकेट की किताबों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है.