अदालत की 'मुहर' के बाद शिखर धवन और आयशा आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं. धवन ने बेटे जोरावर के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट में लिखा है कि वे पिछले एक साल से बेटे जोरावर से व्यक्तिगत तौर पर मिल नहीं पाए हैं. यहां तक कि उन्हें (धवन को) उन सभी वर्चुअल प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर दिया गया है जिसके जरिये वे बेटे से डिजिटली कनेक्ट हो सकते हैं.