Rinku Singh Painkiller: मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने यूपी टी-20 लीग के क्वालीफायर 2 में जुझारूपन की मिसाल पेश की. हाथ की गंभीर चोट के बावजूद पेनकिलर खाकर मैदान पर उतरे रिंकू और प्लेयर ऑफ द मैच यश गर्ग ने मुश्किल वक्त में टीम को संभाला. 61 रन पर 4 विकेट खोकर लड़खड़ाने के बाद दोनों ने शानदार वापसी कराते हुए नोएडा किंग्स को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ मेरठ ने लगातार चौथी बार फाइनल का टिकट पक्का किया.