Sunil Gavaskar Hair cut on the field: क्रिकेट के मैदान पर यूं तो कई अनोखे किस्से हुए हैं, लेकिन सुनील गावस्कर का 'लाइव हेयरकट' इतिहास में सबसे अतरंगी माना जाता है. साल 1974 के ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय तेज हवाओं के कारण गावस्कर के बाल बार-बार उनकी आंखों के सामने आ रहे थे. इससे परेशान होकर उन्होंने लाइव मैच के बीच में ही अंपायर डिकी बर्ड से पिच पर ही अपने बाल कटवाए, जिसे देख पूरी दुनिया दंग रह गई थी.