दुबई में पहले भी 4 स्पिनर के साथ हार चुकी है टीम इंडिया

1 year ago 21
ARTICLE AD
नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 8 साल बाद होने जा रहा है. आखिरी बार 2017 में खेला गया था और उससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का इंग्लैंड में आयोजन हुआ था.टीम इंडिया इन दोनों ही टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी. 2013 में टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार खिताब जीता था जबकि 2017 के फाइनल में टीम खिताब जीतने से चूक गई थी.आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है. भारत के ग्रुप में पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा न्यूजीलैंड भी है. भारत अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश से मैच के साथ करेगा. इसके बाद 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा. भारत का तीसरा ग्रुप मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा.
Read Entire Article