India vs England 2nd test Day 3 Live score आज इस मैच के तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाकर इंग्लैंड के सामने मुश्किल लक्ष्य रखना चाहेगी. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के शतक के दम पर भारत ने 396 रन बनाया था और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को पहली पारी में 253 रन पर समेटकर 143 रन की अहम बढ़त हासिल की थी.