MS Dhoni 5 big records: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की कमी नहीं रही, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम हैं जिसने खेल की परिभाषा ही बदल दी. रांची की गलियों से निकला यह युवा जब भारतीय टीम के नीले रंग में रंगा, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतिहास के पन्नों को दोबारा लिखने जा रहा है. धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर या कप्तान नहीं थे, वह मैदान पर असंभव को संभव बनाने वाले जादूगर थे. धोनी के नाम के आगे कुछ ऐसे कीर्तिमान दर्ज मिलते हैं, जो समय की धूल से परे, आज भी चमक रहे हैं. खेल के बदलते स्वरूप और खिलाड़ियों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए, इनमें से कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे हैं जिन्हें छूना भी आने वाली पीढ़ियों के लिए हिमालय पर चढ़ने जैसा होगा. 'कैप्टन कूल' के 5 सबसे बेमिसाल रिकॉर्ड्स, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है.