sanju samson ms dhoni virat kohli roger federer carlos alcaraz: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने क्रिकेट और टेनिस के बड़े खिलाड़ियों के बीच एक दिलचस्प तुलना की है. उन्होंने भारतीय टीम की हालिया वर्ल्ड कप जीतों और ऑस्ट्रेलियाई टीम से मिलने वाली चुनौती पर भी अपनी बात रखी. जब संजू सैमसन से पूछा गया कि किस क्रिकेटर का अंदाज टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर जैसा है, तो उन्होंने तुरंत पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नाम लिया. सैमसन ने कहा कि जिस तरह रोजर फेडरर बिना किसी दबाव के मैदान पर बेहद शांत और शालीन दिखते थे, ठीक वैसा ही अंदाज एमएस धोनी का भी है. वहीं, विराट कोहली को उन्होंने कार्लोस अल्काराज जैसा बताया.