hit wicket in bizzare fashion: इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 ब्लास्ट 2026 में मिडिलसेक्स और सरे के बीच मुकाबले के दौरान एक बेहद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. मिडिलसेक्स के बल्लेबाज रेयान हिगिंस, टॉम करन की गेंद पर बैकफुट ड्राइव लगाकर रन लेने भागे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उनका बल्ला हाथ से छूटकर सीधे स्टंप्स पर जा लगा. अंपायर ने उन्हें तुरंत 'हिट विकेट' आउट करार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.