IND vs ENG 5th T20 Toss Delayed: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मैच में एक अनोखा नजारा दिखा, जब बारिश नहीं बल्कि भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसने के कारण टॉस में देरी हुई. श्रेयस अय्यर की सेना निर्धारित समय से करीब 6 मिनट लेट शाम 6:36 बजे रोज बाउल स्टेडियम पहुंची. इस पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे मामलों में मुंबई पुलिस ज्यादा प्रोएक्टिव रहती है. जहां इंग्लैंड ने पूरा वॉर्म-अप किया, वहीं भारत को बिना तैयारी के उतरना पड़ा, जिससे मैच में टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हो सकता है.