brett lee picks jacques kallis as GOAT Cricketer: ऑस्ट्रेलिया और वर्ल्ड क्रिकेट के महान गेंदबाजों में शुमार ब्रेट ली ने साउथ अफ्रीकी दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट चुना है. उनका कहना है कि जब सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात आती है तो वो बेशक सचिन तेंदुलकर हैं, लेकिन क्रिकेटर मेरी नजर में कैलिस हैं. कैलिस ने 25000 से ज्यादा रन और 550 से ज्यादा विकेटों के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट की अलविदा कहा.