IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है, माना जा रहा है कि वर्ल्डकप 2023 में अपने प्रदर्शन से चमक बिखेरने वाले प्लेयर्स को इस बार की नीलामी में हाथोंहाथ लिया जा सकता है. आईपीएल की शुरुआत के वर्ष 2008 से अब तक कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन पर फ्रेंचाइजी में बड़ा भरोसा जताते हुए ऊंची कीमत लगाई.