न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्डकप के मैच में आज श्रीलंका टीम 171 के स्कोर पर आउट हो गई.इस मैच में श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी आखिरी विकेट के लिए हुई.पारी की शुरुआत में ही ट्रेंट बोल्ट ने पाथुन निशंका, कप्तान कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा को आउट करके श्रीलंका को झटके लिए जिससे टीम उबर नहीं सकी.बाद में महीश तीक्षणा और दिलशान मधुशंका की जोड़ी ने आखिरी विकेट के लिए 41 रन जोड़े.