IND vs AUS Live Scorecard: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब दिया. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने गजब की गेंदबाजी की. तेज और उछाल वाली पिच पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में दबोच लिया. टीम इंडिया को पहली पाररी में 150 रन पर ढेर करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जवाब में 67 रन पर 7 विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी भारत की पहली पारी से 83 रन पीछे है.