न्यूजीलैंड की टीम को श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म कर दी. अब उसके सामने जो काम बचा है वो नामुमकिन को मुमकिन करने जैसा होगा. पाकिस्तान की टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनाना है तो इंग्लैंड के खिलाफ पहले वो काम करना होगा जो आज तक इस टीम ने वनडे इंटरनेशनल में नहीं किया.