वर्ल्डकप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम में एक पिता-पुत्र की जोड़ी भी शामिल है. मजे की बात यह है कि वर्ल्ड चैंपियन टीम का सदस्य बनने की इस रेस में पुत्र, पिता पर भारी पड़ा है.पिता ज्योफ मॉर्श (Geoff Marsh)जहां वर्ल्डकप 1987 में चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे, वही उनके पुत्र मिचेल मॉर्श (Mitchell Marsh)वर्ष 2015 और 2023 की वर्ल्डकप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य हैं.