Jason Gillespie angrily Aaqib Javed: पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने चयन समिति के अध्यक्ष आकिब जावेद और पीसीबी की कार्यशैली पर करारा प्रहार किया है. इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों और कोचों को अचानक हटाए जाने पर गिलेस्पी ने तंज कसते हुए कहा कि चयनकर्ता पैंट की तरह अपनी सोच बदलते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि टीम बिना किसी स्पष्ट रणनीति के खौफ के साए में खेल रही है और खिलाड़ियों को बिना बताए बाहर करना बेहद गैर-पेशेवर और अपमानजनक रवैया है.