Rishabh Pant Poor Form batting and Captaincy: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. लगातार छह हार के बाद टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है. इस असफलता का बड़ा कारण कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म और उनकी लड़खड़ाती कप्तानी है. न तो पंत का बल्ला चल रहा है और न ही उनके लगातार प्रयोग टीम को जीत दिला पा रहे हैं. कोच जस्टिन लैंगर का समर्थन बरकरार है, लेकिन मैदान पर पंत की रणनीति पूरी तरह फेल साबित हो रही है.