Arjun Tendulkar gets chance: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आखिरी लीग मैच में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका दिया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में हो रहा यह मुकाबला अर्जुन के लिए जहां खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है, वहीं रिकी पोंटिंग की पंजाब किंग्स के लिए यह 'करो या मरो' की लड़ाई है. देखना होगा कि बाएं हाथ के गेंदबाज अर्जुन बिना किसी दबाव के पंजाब का खेल बिगाड़ पाते हैं या नहीं.