Bangladesh News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में आई खटास को दूर करने के लिए ढाका अब खेल कूटनीति का सहारा ले रहा है. बांग्लादेश को उम्मीद है कि सितंबर में भारतीय क्रिकेट टीम का दौरा होगा और इससे दोनों देशों के संबंधों में फिर गर्मजोशी लौटेगी. भारत-बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज प्रस्तावित है. माना जा रहा है कि यह दौरा सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने का भी अहम कदम होगा.