ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी रह से पिटने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना है. इस सीरीज पर पाकिस्तान की टीम पहली बार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की कप्तानी में खेलने उतरेगी. भारत में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पहले दौर से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था.