Babar Azam Net Worth: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इनदिनों चर्चा में हैं. हाल में बाबर को फिर से पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया. उनकी हालिया फॉर्म खराब है. हालांकि पीएसएल, बिग बैश लीग और विज्ञापनों से उनकी कमाई अब भी करोड़ों में है. इसके अलावा, उनके पास लग्जरी कारों का जखीरा, लाहौर के डीएचए में आलीशान घर और 40 करोड़ का फार्महाउस भी है. दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम की नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बाबर की नेटवर्थ लगभग 41 करोड़ है.