IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए मंगलवार को हुए ऑक्शन में इंग्लैंड के फिल साल्ट उन प्लेयर्स में शामिल रहे जो 'अनसोल्ड' रहे. साल्ट इससे निराश हैं.उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में अच्छे प्रदर्शन के बाद मुझे चुने जाने का विश्वास था लेकिन ऐसी चीजें होती रहती हैं.साल्ट के अलावा स्टीव स्मिथ,जोस हेजलवुड, कुलदीप यादव, पृथ्वी शॉ, रासी वान डेर दुसान, जेसन होल्डर और टिम साउदी जैसे प्लेयर में भी मंगलवार के ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने रुचि नहीं दिखाई.