Irani Cup में आकाशदीप ने पहली पारी में 43 रन देकर तीन विकेट लिए तो दूसरी पारी में 45 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया जबकि मुकेश कुमार ने पहली पारी में 84 रन देकर दो शिकार किए तो दूसरी पारी में महज 33 रन के एवज में छह विकेट लिए. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के पेस अटैक में जगह बनाने की जंग और तेज-रोमांचक हो चुकी है.