KSCA's First Reaction As IPL Final Shifts From Bengaluru To Ahmedabad: बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट किए जाने के फैसले से कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने रिएक्शन दिया है. बीसीसीआई ने इसे नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया है, जबकि केएससीए ने स्पष्टीकरण की कमी पर सवाल उठाए हैं. पिछले साल हुई भगदड़ के बाद से यहां अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुए हैं. हालांकि, केएससीए ने बीसीसीआई के फैसले का सम्मान किया है और आगामी भारत-वेस्टइंडीज तथा भारत-श्रीलंका सीरीज के लिए अपनी पूरी तैयारी दोहराई है.