साउथ ऑस्ट्रेलिया के फ्रेजर को 19 रन पर स्लिप में कैच आउट दिया गया था.बैटर ने स्पिनर डग वॉरेन की गेंद पर कवर ड्राइव लगाने की कोशिश की, इसी दौरान गेंद, विकेटकीपर के पास से होकर गुजरते हुए स्लिप में खड़े पीटर हेंड्सकोंब के हाथों में समा गई थी.अंपायर की ओर से बैटर को आउट दिए जाने पर विक्टोरिया खेमा खुशी मनाने लगा लेकिन फ्रेजर ने क्रीज नहीं छोड़ी. बाद में अंपायर को गलती का अहसास हो गया और उन्होंने बैटर को बैटिंग जारी रखने की इजाजत दे दी.