IND W vs ENG W 1st T20 Pitch Report: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमें बुधवार को 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में भिड़ेंगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई की पिच कैसी है, मुकाबले से पहले यह जान लेना जरूरी है. टॉस जीतकर इस पिच पर पहले क्या करना चाहिए. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज की शुरुआत जीत से करना चाहेगी.